क्या थायराइड आपके वजन को भी बढ़ाता है? इस तरह नियंत्रण करें – Satyavoice
लाइफस्टाइल

क्या थायराइड आपके वजन को भी बढ़ाता है? इस तरह नियंत्रण करें

 

थायराइड आजकल बहुत आम बीमारी बन गई है। हर दूसरा व्यक्ति इससे पीडित है। यह मेटाबॉलिज्म से जुड़ी एक समस्या है। इसके लक्षण तो कई तरह के होते हैं लेकिन व्यक्ति सबसे ज्यादा बढ़ते वजन का शिकार होता है। थायराइड से पीडित लोगों के लिए वजन कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी थायराइड से पीड़ित है और आपका वजन लगातार बढ़ता है तो आप इन टिप्स की मदद से वजन को काफी कंट्रोल कर सकती हैं।

थायराइड में इस तरह से करें वजन कंट्रोल

– थायराइड पीड़ित लोगों को चीनी से परहेज करना चाहिए। बहुत अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है। वहीं मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है इससे थायराइड हार्मोन का कार्य बाधित होता है।

– डाइट में फाइबर से भरपूर खाद्य पर्दाथ जरुर शामिल करें, इससे पाचन दुरुस्त रहता है और बार-बार भूख लगने की समस्या नहीं होती है। खाना भी आराम से पच जाता है।

– थायराइड मरीजों को डाइट में सेलेनियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। सेलेनियम शरीर में टीएसएच जनरेट करने के लिए बहुत जरुरी होता है। सेलेनियम शरीर को रेडिकल्स फ्री रखता है, इससे सूजन और वजन को कम किया जा सकता है।

– थायराइड के मरीजों को खाने में आयोडीन की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में आयोडीन नहीं मिलने  से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है। आयोडीन बॉडी में टीएसएच प्रोडक्शन को बढ़ाता है।

– थायराइड के मरीजों को वेट कंट्रोल के लिए प्रतिदिन एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button