यूपी में शिक्षा का फेशियल !
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सरकारी स्कूल में फैला ब्यूटी पार्लर
उन्नाव के बीघापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दादामऊ में एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रिंसिपल संगीता सिंह को शिक्षण कार्य छोड़कर किचन में फेशियल कराते देखा जा सकता है।
सहायक शिक्षिका की हिम्मत! वीडियो बनाया तो दांतों से काटा
जब सहायक शिक्षिका ने प्रिंसिपल संगीता सिंह का वीडियो बनाने की कोशिश की तो हेडमास्टर ने उसके साथ मारपीट की और दांतों से हाथ में काटकर उसे घायल कर दिया। घायल सहायक शिक्षिका ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने की कार्रवाई, जांच शुरू
घायल शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घायल शिक्षिका ने बीघापुर कोतवाली में प्रिंसिपल संगीता सिंह के खिलाफ तहरीर दी है।
जिला प्रशासन चुप्पी साधे
इस मामले में अभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या बीएसए की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्नाव पुलिस ने कहा है कि थाना बीघापुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया पर आक्रोश
वायरल वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, यह तो भयानक हैं। सजा मिलनी चाहिए। एक और यूजर ने लिखा, सरकारी स्कूल में बच्चे हैं ही नहीं। अधिकतर जगह यही हाल है। ऐसी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए और मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
#Shocking news Unnao |#यूपी के #उन्नाव में हेड शिक्षिका ने प्राथमिक विद्यालय को बनाया ब्यूटी पार्लर !!
विद्यालय में बच्चो को पढ़ाने के बजाए चल रहा है ब्यूटी पार्लर, हेड शिक्षिका संगीता सिंह का किचन में फेशियल कराते वीडियो !!
शिक्षण के बजाए रसोई घर मे फेशियल करा रही थी हेड… pic.twitter.com/1ujtKvYiNM
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262)
April 18, 2024
*