एक है जो विकेट के पीछे से… , धोनी की चालाकी ने काव्या मारन को किया हताश
चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके की जीत में धोनी की भूमिका अहम रही। उन्होंने भले ही कप्तानी नहीं की, लेकिन लीडरशिप की भूमिका बखूबी निभाई। धोनी के ही इशारे पर ट्रेविस हेड आउट हुए और उनकी चालाकी से ही चेन्नई को पहली सफलता मिली।
धोनी के माइंड का कमाल
ट्रेविस हेड के आउट होते ही हैदराबाद फ्रेंचाइजी की सीईओ काव्या मारन का रिएक्शन देखने लायक रहा। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
धोनी का मास्टरमाइंड
दरअसल, धोनी ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद फेंके जाने से पहले ही तुषार पांडे से कुछ बातें की थीं और विकेट के पीछे खड़े हो गए थे। इसके बाद उन्होंने डीप प्वाइंट पर खड़े डेर मिचेल को थोड़ा और आगे आने को कहा। तुषार ने गेंद डाली और ट्रेविस ने छक्का जड़ना चाहा, लेकिन गेंद सीधा मिचेल के हाथों में चली गई। चेन्नई को पहली सफलता मिली और हैदराबाद की हार की नींव भी पड़ गई।
MSD perfectly positioning Mitchell in anticipation of a catch….
And then….
Thala for a reason ! #MSDhoni𓃵 #CSKvSRH#ballMagnetMitchell pic.twitter.com/Lv8jAwcjFO— Kasturi (@KasthuriShankar)
April 29, 2024