राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार – Satyavoice
पर्यटन

राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार

राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार

देहरादून: राजाजी टाइगर रिजर्व के पर्यटक गेट मंगलवार यानी आज से पर्यटकों के स्वागत के लिए खुल गए है। मोतीचूर गेट को सुबह 10 बजे रेंज अधिकारी आलोकी ने रिबन काटकर पर्यटकों के लिए खोला। इस दौरान गेट को फूल मालाओं से सजाया गया। वहीं चीला रेंज के गेट भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

राजाजी टाइगर रिजर्व के पर्यटक गेट आज (मंगलवार) से पर्यटकों के लिए खुल गए। मोतीचूर गेट को सुबह 10 बजे रेंज अधिकारी आलोकी ने रिबन काटकर पर्यटकों के लिए खोला। इस दौरान गेट को फूल मालाओं से सजाया गया। वहीं चीला रेंज के गेट भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।साथ ही मोतीचूर की रेंज अधिकारी आलोकी ने बताया कि जंगल सफारी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

पार्क 15 नवंबर से 15 जून तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। इस बार पार्क में अच्छी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। पार्क में सात रेंज हैं। इनमें से पांच रेंज में पर्यटक जंगल सफारी करते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button