Uttarakhand BREAKING : नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य में 10 आईएएस (IAS) और 20 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रशासनिक बदलाव के तहत कई अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी (CDO), नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (ADM) और विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

IAS अधिकारियों के तबादले

जारी जानकारी के अनुसार, अभिनव शाह को अपर सचिव, पर्यटन बनाया गया है। दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी (CDO), देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवीण कुमार को CDO पिथौरागढ़, अनामिका सिंह को CDO अल्मोड़ा, आशिमा गोयल को नगर आयुक्त, हल्द्वानी और दीपक रामचन्द्र सेठ को CDO चमोली नियुक्त किया गया है।

 

वहीं, राहुल आनंद को CDO उत्तरकाशी बनाया गया है। गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की और दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

PCS अधिकारियों में भी व्यापक फेरबदल

 

पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के तहत जीवन सिंह नगन्याल को आयुक्त, गन्ना-चीनी तथा विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त, गन्ना-चीनी बनाया गया है। तिलक सिंह मर्तोलिया को अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल और अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक, पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई है।

 

रामजी शरण शर्मा को अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी, देहरादून और जय भारत सिंह को अपर निदेशक, शहरी विकास बनाया गया है। श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून नियुक्त किया गया है।

 

नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी, चमोली; पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला, हरिद्वार; कौस्तुभ मिश्र को उप निदेशक, मंडी परिषद, रुद्रपुर और सुमता पसवार को नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

रविन्द्र सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर और निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। जितेन्द्र कुमार को अपर जिलाधिकारी, देहरादून के साथ विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

 

नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर; कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग और विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी, ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। विनोद कुमार को सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

 

परितोष वर्मा को नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर तथा गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला, हरिद्वार नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *