उत्तराखंड: अंकिता भंडारी की मां को चुनावी मैदान में उतार सकती है कांग्रेस! यमकेश्वर सीट पर चर्चा तेज !

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में अंकिता भंडारी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी को यमकेश्वर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा सामने आने की पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, सोनी देवी को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि अब इस संबंध में अंतिम निर्णय सोनी देवी को लेना है। यदि वह चुनाव लड़ने के लिए सहमति देती हैं, तो यमकेश्वर सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

अंकिता भंडारी प्रकरण उत्तराखंड में लंबे समय से संवेदनशील और चर्चित मुद्दा रहा है। ऐसे में उनकी मां की संभावित राजनीतिक एंट्री आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल, कांग्रेस के आधिकारिक फैसले और सोनी देवी की सहमति का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *