Uttarakhand: प्रदेश में पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो, सीएम व आयुष मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। – Satya Voice

Uttarakhand: प्रदेश में पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो, सीएम व आयुष मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राजधानी देहरादून में आज से विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आयुर्वेद एक्सपो की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के स्तर पर विदेशों में स्थापित आयुष चेयर के प्रतिनिधि इस असेंबली में आयुर्वेद पर विचार-विमर्श करेंगे।

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आयुर्वेद एक्सपो का केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, प्रेमचंद, गणेश जोशी सहित कई गणमान्य मौजूद हैं। इसके साथ ही पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *