उत्तराखण्ड ने निवेश के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नीति आयोग द्वारा जारी Investment Friendliness Index (IFI)-2026 में पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की समग्र रैंकिंग में 47.5 अंकों के साथ 11वां स्थान हासिल करते हुए उत्तराखण्ड ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में शामिल हुआ है।
यह सूचकांक राज्यों का मूल्यांकन व्यावसायिक वातावरण, आधारभूत संरचना, संसाधन और वित्तीय स्वास्थ्य जैसे प्रमुख मानकों के आधार पर करता है। पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों में उत्तराखण्ड की रैंकिंग
समग्र निवेश अनुकूलता सूचकांक (Overall Index) – प्रथम
वित्तीय स्वास्थ्य (Financial Health) – प्रथम
व्यावसायिक वातावरण (Business Climate) – द्वितीय
संसाधन (Resources) – द्वितीय
आधारभूत संरचना (Infrastructure) – तृतीय
राज्य सरकार ने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन को दिया है। सरकार का कहना है कि निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक अवसंरचना के विकास, सुशासन आधारित सुधारों और कारोबार को आसान बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है।
यह उपलब्धि उत्तराखण्ड की मजबूत वित्तीय स्थिति, बेहतर औद्योगिक माहौल और निवेशकों के बढ़ते विश्वास को भी दर्शाती है। इससे राज्य में नए उद्योगों, रोजगार के अवसरों और आर्थिक विकास को और गति मिलने की उम्मीद है