CM धामी ने किया सनातन परंपरा आधारित पंचांग कैलेंडर का विमोचन, संस्कृति संरक्षण की नई पहल – Satya Voice

CM धामी ने किया सनातन परंपरा आधारित पंचांग कैलेंडर का विमोचन, संस्कृति संरक्षण की नई पहल

  • पहली बार सूचना विभाग ने प्रकाशित किया पंचांग, त्योहारों और धार्मिक परंपराओं की मिलेगी विस्तृत जानकारी

देहरादून। CM पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के रूप में अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक जीवन और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न हिस्सा हैं।

संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनेगा पंचांग

मुख्यमंत्री के अनुसार यह पंचांग कैलेंडर राज्यवासियों को तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की सटीक जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही यह पारंपरिक व्रत, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के महत्व को भी सरल तरीके से जन-जन तक पहुंचाएगा।

धार्मिक स्थलों को भी मिला स्थान

इस पंचांग में उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक और आस्था स्थलों को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिससे यह केवल कैलेंडर ही नहीं बल्कि राज्य की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बन गया है।

विभाग की पहल की सराहना

मुख्यमंत्री ने इस अभिनव पहल के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह पंचांग हर घर तक पहुंचेगा और लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करेगा।

इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *