नगर निकाय के लिए 23 को होगा मतदान, चुनाव कार्यक्रम घोषित

देहरादून: उत्तराखंड नगर निकाय चुनावों की आरक्षण की फाइलन लिस्ट जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावों की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। 23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी। जबकि 25 जनवरी को रिजल्ट घोषित किया गया है। निकाय चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। 27 से 30 दिसंबर के बीच नामांकन किया जाएगा। वहीं 31 जनवरी की नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं दो जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है।

गौरतलब हो कि उत्तराखंड में इस समय 112 निकाय है। इन सभी की वोटर लिस्ट भी लगभग तैयार हो चुकी है। उत्तराखंड में 13 जिले है, जिसमें से सबसे ज्यादा निकाय उधम सिंह नगर में हैं। उधम सिंह नगर जिले में कुल 19 निकाय है। वहीं सबसे कम निकाय बागेश्वर जिले में हैं। बागेश्वर जिले में मात्र तीन निकाय है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च की सीमा को लेकर पहले ही सूची जारी कर दी थी। प्रत्याशियों के लिए तय किए गए चुनाव खर्च सीमा के अनुसार नगर प्रमुख नगर निगम में 40 वार्डों तक के लिए 20 लाख रुपए, 41 से 60 वार्डों तक के लिए 25 लाख रुपए, 61 या फिर उससे अधिक वार्डों के लिए 30 लाख रुपए की चुनाव खर्च सीमा तय की गई है।

उप नगर प्रमुख नगर निगम के लिए दो लाख रुपए और सभासद नगर के लिए तीन लाख रुपए तय किए गए है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद 10 वार्ड के लिए अध्यक्ष पर 6 लाख रुपए और 10 वार्डों से अधिक पर आठ लाख रुपए तय किए गए है।

इसके अलावा सदस्य नगर पालिका परिषद में प्रत्याशी की खर्च की सीमा 80 हजार रुपए. नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए तीन लाख रुपए और सदस्य नगर पंचायत के लिए 50 रुपए तय किए गए है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रशासन प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का निरीक्षण करेगा और उसके लेखा-जोखे की सख्त निगरानी भी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *