स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है।
महानिदेशक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। तिवारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों में समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ योगदान देने का आह्वान किया।