हरिद्वार प्रकरण मे हुई कार्यवाही भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता: महेंद्र भट्ट  – Satya Voice

हरिद्वार प्रकरण मे हुई कार्यवाही भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता: महेंद्र भट्ट 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम मे हुए भूमि घोटाले को लेकर बड़े अधिकारियों पर हुई कार्यवाही सीएम पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का हिस्सा है और इससे साफ है कि राज्य मे भ्रष्टाचार मे लिप्त लोगों मे चाहे कितना ही रसूखदार क्यों न हो कानून से बड़ा नही हो सकता है। उन्होंने कार्यवाही के लिए कांग्रेस के दबाव नही, बल्कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति एवं सीएम धामी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के संकल्प को वजह बताया।

 

भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि राज्य मे कोई भी व्यक्ति या अधिकारी जो भ्रष्टाचार मे लिप्त है वह कानून से बड़ा नही हो सकता और हरिद्वार मे अधिकारियों पर कार्यवाही से यह बात साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हर विभाग मे रिश्वत के प्रकरणों मे विजिलेंस अब तक 180 के लगभग गिरफ्तारी हुई है।

 

उन्होंने हरिद्वार प्रकरण मे कार्यवाही के लिए विपक्ष के दबाव संबंधी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही स्वाभाविक है और इसके लिए कोई दबाव नही था। सीएम के निर्देश पर मामले की जांच की गयी और रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही को अमल मे लाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य मे भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नही, जबकि कांग्रेस कार्यकाल मे भ्रष्टाचार को खुला सरंक्षण मिलना जगजाहिर है। कई मामलों मे जांच की औपचारिकता पूरी की गयी, लेकिन कार्यवाही सिफर ही रही। उन्होंने कहा कि खुले कैमरों पर भ्रष्टाचार मे लिप्त कांग्रेसी अब भ्रष्टाचार पर ज्ञान बांट रहे हैं और इसे प्रदेश की जनता बखूबी जानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *