कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 234 करोड़ के 34 विकास कार्यों का किया शिलान्यास – Satya Voice

कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 234 करोड़ के 34 विकास कार्यों का किया शिलान्यास

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियां अब जमीन पर आकार लेती दिख रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला नियंत्रण भवन पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की और करीब 234 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 34 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

Screenshot

इन परियोजनाओं में प्रमुख घाटों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण, सड़क एवं परिवहन व्यवस्था का विस्तार, पेयजल सुविधाओं को मजबूत करना, पार्किंग और श्रद्धालुओं के लिए स्थायी सुविधाओं का विकास शामिल है।

सरकार का कहना है कि ये कार्य केवल कुंभ मेला-2027 तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हरिद्वार के दीर्घकालीन शहरी विकास की आधारशिला साबित होंगे।

समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तैयारियों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़े सभी स्थायी और अस्थायी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि तैयारियों की निगरानी स्वयं उनके स्तर से की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल कुंभ का आयोजन करना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को भव्य और दिव्य अनुभव देना है, जहां वे बेहतर व्यवस्थाओं के बीच मां गंगा का आशीर्वाद लेकर लौटें।

Screenshot

प्रशासन लगातार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर रहा है और अखाड़ों व संत समाज से संवाद स्थापित कर पारंपरिक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कुंभ मेला-2027 को लेकर राज्य सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा है, ताकि आयोजन पूरी गरिमा और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *