डोईवाला । विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता की।
इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों की सशक्त आधारशिला है, जो मानव जीवन को सदाचार, सेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री ने आयोजन के सफल संचालन के लिए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनमानस में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।