Dehradun: 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, संविधान की दिलाई शपथ – Satya Voice

Dehradun: 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, संविधान की दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी नागरिकों को अपने संवैधानिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सभी क्षेत्रों में तेज़ी से कार्य कर रही है।

उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *