अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का कैंडल मार्च, भाजपा सरकार पर सत्ता संरक्षण और न्याय में बाधा का आरोप – Satya Voice

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का कैंडल मार्च, भाजपा सरकार पर सत्ता संरक्षण और न्याय में बाधा का आरोप

देहरादून, 27 दिसंबर 2025: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या को तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद पूर्ण न्याय न मिलने से आक्रोशित प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को देहरादून में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला और मोमबत्तियां जलाकर अंकिता को न्याय की लौ प्रज्वलित की।

 

कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए गोदियाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंकिता की हत्या सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षित व्यवस्था द्वारा न्याय की सुनियोजित हत्या है। भाजपा सरकार शुरू से ही आरोपियों को बचाने और साक्ष्यों को मिटाने में लगी रही। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम तथा भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए और पूछा कि भाजपा आखिर किससे और क्यों डर रही है?

 

गोदियाल ने आरोप लगाया कि जब भाजपा के अपने लोग ही ‘वीआईपी’ संरक्षण की बात सार्वजनिक कर रहे हैं, तो सरकार सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है? उन्होंने कहा कि भाजपा की चुप्पी अपराध में भागीदारी के समान है और सरकार ने पीड़ित परिवार को मानसिक रूप से तोड़ने का प्रयास किया।

 

कांग्रेस की मुख्य मांगें:

 

दुष्यंत गौतम और रेणु बिष्ट की तत्काल गिरफ्तारी।

 

पूरे मामले की सर्वोच्च न्यायालय के सिटिंग न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच।

 

किसी भी वीआईपी या राजनीतिक दबाव को जांच से दूर रखा जाए।

 

गोदियाल ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने सच से भागने की कोशिश जारी रखी, तो कांग्रेस सड़कों से सदन तक बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उत्तराखंड की हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान के लिए कांग्रेस के संकल्प का प्रतीक है। कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता।

 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, पूर्व मंत्री हीरा सिेह बिश्ट, विधायक भुवन कापड़ी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सूर्यकान्त धस्माना, राजीव महर्शि ,राजेन्द्र षाह, लालचन्द षर्मा, नवीन जोषी, याकूब सिद्विकी, राजीव महर्शि, गरिमा महरा दसौनी, सुजाता पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदीप जोषी, अभिनव थापर, आषा मनोरमा डोबरियाल, पूरन रावत, नीनू सहगल, अखिलेष उनियाल, अमरजीत सिंह, मनीश नागपाल, जगदीष धीमान, पिया थापा, राजेन्द्र सिेह राणा, सुरेन्द्र रांगड़, यषपाल चौहान, सुषील राठी, परिणीता बडोनी, गंभीर जयाड़ा, षिवानी मि़श्रा, ललित भद्री, बन्टू भट्ट, सुनित सिंह राठौर, अनिल बस्नेत, विपुल नौटियाल, मधुसुदन सुन्दरियाल, बिरेन्द्र पंवार, जमाल भाई, अमित भण्डारी, मंजू त्रिपाठी, महेन्द्र सिह रावत, आदर्ष सूद, ललित थपलियाल, मोनिका चौधरी, सलमान अहमद, सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *