Uttarakhand News : धार्मिक धरोहर और पर्यटन विकास में उत्तराखंड की उपलब्धि, मिला गोल्डन बैन्यान अवार्ड – Satya Voice

Uttarakhand News : धार्मिक धरोहर और पर्यटन विकास में उत्तराखंड की उपलब्धि, मिला गोल्डन बैन्यान अवार्ड

  • उत्तराखंड पर्यटन को मिला गोल्डन बैन्यान अवार्ड , ऋषिकेश गंगा आरती और चारधाम यात्रा को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

नई दिल्ली। उत्तराखंड पर्यटन ने एक बार फिर अपनी विशेष पहचान दर्ज कराई है। द वीक मैगज़ीन द्वारा आयोजित हेरिटेज अवार्ड समारोह में राज्य को दो प्रतिष्ठित गोल्डन बैन्यान अवार्ड (स्वर्ण वटवृक्ष पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।

ऋषिकेश की गंगा आरती को रिवरसाइड हेरिटेज टूरिज्म श्रेणी में और चारधाम यात्रा को बेस्ट टूरिस्ट सर्किट/ट्रेल श्रेणी में यह सम्मान प्राप्त हुआ।

पुरस्कार नई दिल्ली स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदान किए। राज्य की ओर से यह सम्मान उत्तराखंड पर्यटन के निदेशक दीपक खंडूरी ने ग्रहण किया।

धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर की वैश्विक पहचान

पर्यटन निदेशक दीपक खंडूरी ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण तथा पर्यटन विकास की उत्कृष्टता को दर्शाती है। उन्होंने इसे प्रदेश की जनता, पर्यटकों और सहयोगियों को समर्पित करते हुए भविष्य में और अधिक उपलब्धियां अर्जित करने का संकल्प व्यक्त किया।

क्यों खास है यह सम्मान?

  • ऋषिकेश गंगा आरती : देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था और आध्यात्म का अनोखा अनुभव।
  • चारधाम यात्रा : बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों की यात्रा को विश्व स्तर पर “बेस्ट टूरिस्ट सर्किट” का दर्जा।

उत्तराखंड पर्यटन की उपलब्धि

यह पुरस्कार उत्तराखंड को पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *