धराली आपदा अपडेट: हर्षिल हेलीपैड झील खोलने में DM खुद उतरे मैदान में – Satya Voice

धराली आपदा अपडेट: हर्षिल हेलीपैड झील खोलने में DM खुद उतरे मैदान में

  • धराली-हर्षिल आपदा: हर्षिल हेलीपैड झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास तेज, DM प्रशांत आर्य खुद मैदान में उतरे

उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2025 — धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ हर्षिल हेलीपैड के पास भागीरथी नदी पर बनी झील को सुरक्षित तरीके से खोलने के प्रयास जारी हैं। उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमें पिछले कई दिनों से लगातार इस कार्य में जुटी हुई हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 5 अगस्त से लगातार धराली-हर्षिल में मौजूद रहकर आपदा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। झील को मैनुअल तरीके से खोलने के प्रयासों का वे स्वयं स्थल पर निरीक्षण कर रहे हैं।

आज DM प्रशांत आर्य खुद झील को मैनुअली पंचर करने में लगे कार्मिकों के साथ हाथ बंटाते नजर आए। उनकी मौजूदगी और सहयोग से कार्मिकों का मनोबल बढ़ा और कार्य की गति में भी तेजी आई।

गौरतलब है कि हर्षिल हेलीपैड पर बनी यह झील आपदा के बाद बनी थी और इसके नियंत्रित तरीके से खुलने के बाद क्षेत्र में संभावित खतरे को कम किया जा सकेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य पूरी सावधानी और तकनीकी निगरानी में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *