सीएम धामी ने कुशीनगर जलाभिषेक हेतु कलश यात्रा रवाना की

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुशीनगर सूर्य मूर्ति जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ

देहरादून, 11 जुलाई —

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कलश यात्रा में उत्तराखंड की पवित्र नदियों से एकत्रित जल भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि कुशीनगर में आयोजित हो रहे इस विशेष धार्मिक आयोजन के लिए देशभर की लगभग 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवभूमि उत्तराखंड की नदियों – गंगा, यमुना, मंदाकिनी, सरस्वती आदि से लाए गए जल को कलश में भरकर रवाना किया गया।

इस मौके पर महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉ. स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री विनय राय एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने इसे “भारत की सांस्कृतिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक” बताया और आयोजन के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *