
उत्तराखंड शासन से जुड़ी बड़ी खबर, आईएएस आनंद बर्धन को शासन ने सौंपी प्रदेश के मुख्य सचिव की कमान शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनियुक्त मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शिष्टाचार भेंट की है।
बता दें क 1 अप्रैल 2025 से मुख्य सचिव के तौर पर आनंद बर्धन कार्य करेंगे। आनंद वर्धन 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।
लंबे समय से उत्तराखंड में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह ACS की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और मुख्य सचिव के लिए सबसे वरिष्ठ अधिकारी वही थे जिनके नाम की चर्चा लंबे समय से चल रही थी और आखिरकार उन्हें को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई है क्योंकि राधा रतूड़ी 31 मार्च को रिटायर हो रही हैं उनको तीन बार सेवा विस्तार दिया गया।