मेयर सौरव थपलियाल ने किया होली मिलन कार्यक्रम का शुभारम्भ – Satya Voice

मेयर सौरव थपलियाल ने किया होली मिलन कार्यक्रम का शुभारम्भ

देहरादून: पर्वतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था राजीव नगर धर्मपुर डांडा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सौरभ थपलियाल व पूर्व कैबिनेट मन्त्री हीरा सिंह बिष्ट एवं प्रभुलाल बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित किया। समारोह मेँ सांस्कृतिक लोक गायन के तहत गजेन्द्र राणा , मीना राणा , संजय कुमोला , गजेन्द्र पंवार कें साथ विवेक नौटियाल ने अपनी प्रस्तुतियां दी। मीना राणा व विवेक नौटियाल कें गानों पर युवाओ को नाचने पर मजबूर कर दिया।

पर्वतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अध्यक्ष व पार्षद महेन्द्र रावत कें साथ सचिव मनोज ज्याड़ा द्वारा अतिथियों का शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन जगमोहन सिंह नेगी एवं उफ़तारा कें अध्यक्ष गम्भीर ज्यांड़ा ने किया। कार्यक्रम मेँ कई अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इसमें मुख्यतः मेयर सौरभ थपलियाल , जनकवि अतुल शर्मा , हीरा सिंह बिष्ट , प्रभुलाल बहुगुणा , विजय प्रताप मल्ल , जगमोहन सिंह नेगी , गणेश सिलमाणा , कुलदीप कुमार , कवयित्री रंजना शर्मा , रेखा शर्मा , नेहरू कालोनी , पार्षद विवेक कोठारी , धर्मपुर पार्षद रजनी ढौंडियाल , नेहरू कालोनी , अमित भण्डारी , महेंद्र रावत, मनोज जयाडा,गोपाल चमोली जी, दीपक रावत, बीरेंद्र बिष्ट जी, नवीन रमोला , नरेंद्र सिंह बिष्ट , चंद्रमोहन कंडारी,जयेंद्र राणा , विपिन पंवार , हुक्म सिंह रावत , जयदीप नेगी , अजय पुण्डीर , गोविन्द नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *