जरूरतमंद बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। करीब 100 बच्चों की क्षमता वाले इस छात्रावास में 6 से 18 वर्ष तक के अनाथ, बेसहारा, आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

छात्रावास में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एमडीडीए की ओर से छत पर 10 केवीए का सोलर प्लांट स्थापित किया गया है। इसके अलावा बच्चों के कमरों के लिए करीब 10 कूलर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

बच्चों की सामूहिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए छात्रावास परिसर में नए हॉल का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

शिक्षा, संरक्षण और बेहतर भविष्य की दिशा में पहल

यह पहल जरूरतमंद बच्चों को महज रहने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें शिक्षा, संरक्षण और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

करीब 100 बच्चों की क्षमता वाला यह आवासीय छात्रावास ऐसे बच्चों के लिए सहारा बनेगा, जिन्हें सुरक्षित वातावरण और शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के अवसर की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *