नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर 7 पर्यटकों से भरी टैक्सी खाई में गिरी, एसडीआरएफ ने सातों यात्रियों को सुरक्षित निकाला

उत्तराखंड के नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह ज्योलीकोट के एक नंबर बैंड के समीप पर्यटकों से भरी एक टवेरा टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ (SDRF), ज्योलीकोट पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त बचाव अभियान में वाहन में सवार सभी सात पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टवेरा टैक्सी संख्या यूके-04-टीए-3876 नैनीताल से सात पर्यटकों को लेकर हल्द्वानी जा रही थी। सुबह लगभग 10 बजे ज्योलीकोट स्थित एक नंबर बैंड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक मनोज रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। एसडीआरएफ, ज्योलीकोट चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त अभियान चलाकर छह यात्रियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक अन्य यात्री को विषम परिस्थितियों के बीच सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *