Haryana Election: 1561 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 1561 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय शामिल हैं. यह जानकारी शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल (Pankaj Aggarwal) ने दी.

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर होने वाले आम चुनाव के लिए प्रदेशभर में 1561 प्रत्याशियों ने 1747 नामांकन पत्र भरे।। सोमवार 16 सितम्बर तक नामांकन वापिस लिए जा सकते है। भिवानी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 31 उम्मीदवारों तथा नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम 9 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

अब तय कार्यकम के अनुसार सोमवार तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी। उसी दिन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर देंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में 961 प्रत्याशी मैदान में थे।

कहां कितने नामांकन

विधानसभा क्षेत्र -नामांकन दाखिल

कालका -14

पंचकूला -14

नारायणगढ़ -15

अंबाला कैंट -16

अंबाला शहर -15

मुलाना (आरक्षित) -15

सढ़ौरा (आरक्षित) -11

जगाधरी -16

यमुनानगर -16

रादौर -13

लाडवा -24

शाहबाद (आरक्षित) -17

थानेसर -14

पेहवा -17

गुहला (आरक्षित) -20

कलायत -23

कैथल -16

पुंडरी -28

नीलोखेड़ी (आरक्षित) -23

इंद्री -10

करनाल -17

घरौंडा -12

असंध -22

पानीपत ग्रामीण -16

पानीपत शहरी -17

इसराना (आरक्षित) -13

समालखा -12

गन्नौर -15

राई -18

खरखौदा (आरक्षित) -15

सोनीपत -16

गोहाना -18

बरौदा -11

जुलाना -16

सफीदों -22

जींद -21

उचाना कलां -30

 

 

नरवाना (आरक्षित) -18

टोहाना – 17

फतेहाबाद -27

रतिया (आरक्षित) -18

कालांवाली (आरक्षित) -12

डबवाली -20

रानियां -23

सिरसा -18

ऐलनाबाद -14

आदमपुर -18

उकलाना (आरक्षित) -11

नारनौंद -25

हांसी -23

बरवाला -14

हिसार -26

नलवा -25

लोहारू -18

बाढडा -19

दादरी -23

तोशाम -22

बवानी खेड़ा (आरक्षित) -19

महम -24

गढ़ी-सांपला-किलोई -12

रोहतक -21

कलानौर (आरक्षित) -15

बहादुरगढ़ -19

बादली -10

झज्जर (आरक्षित) -13

बेरी -15

अटेली -14

महेंद्रगढ़ -21

नारनौल -17

बावल आरक्षित -13

कोसली -23

रेवाड़ी -17

पटौदी (आरक्षित) -12

बादशाहपुर -19

गुड़गांव -24

सोहना -24

नूंह -11

फिरोजपुर झिरका -13

पुन्हाना -11

हथीन -13

होडल (आरक्षित) -18

पलवल -16

पृथला -19

फरीदाबाद एनआइटी -16

बड़खल -15

बल्लभगढ़ -11

फरीदाबाद -12

तिगांव -15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *