खटीमा: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने खटीमा भ्रमण के दौरान रविवार को नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर विभिन्न स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता के प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, सतीश भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।