‘मुख्य सेवक संवाद’ में CM धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

टनकपुर/चम्पावत: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और मांगों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में क्षेत्र की माताओं, वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, पूर्णागिरि मेला समिति, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीय बातचीत करते हुए क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवाद के दौरान सामने आई समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से कार्य करते हुए उनका समयबद्ध समाधान किया जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने टनकपुर उपजिला चिकित्सालय के महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल न केवल टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए बल्कि पड़ोसी देश Nepal से आने वाले मरीजों के लिए भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध डायलिसिस सुविधा का विस्तार करते हुए जल्द ही एक और डायलिसिस मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि देशभर से Maa Purnagiri Temple के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि टनकपुर के बूम क्षेत्र को पर्यटन और वॉटर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इसके साथ ही इस क्षेत्र को आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई गति मिल सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी और अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *