- वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव सम्पन्न, प्रेम सिंह चौहान बने प्रांतीय अध्यक्ष
देहरादून में रविवार को उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रांतीय चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश राणाकोटि की देखरेख में आयोजित की गई, जबकि नन्द लाल जोशी ने चुनाव अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चुनाव के दौरान राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और अनुशासित तरीके से पूरी कराई गई। खास बात यह रही कि संगठन की पूरी नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई, जिससे कर्मचारियों के बीच संगठन के प्रति विश्वास और एकजुटता साफ नजर आई।
घोषित परिणाम के अनुसार प्रेम सिंह चौहान को संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया, जबकि सुनील कुमार पुंडीर को प्रांतीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: बुद्धि सिंह राणा
- उपाध्यक्ष: महेन्द्र सिंह गेडा, ललित चन्द जोशी, ध्यान सिंह अधिकारी, रणजीत सिंह रावत
- कोषाध्यक्ष: श्याम सिंह तोमर
- उप महामंत्री: सौरभ पाण्डे
- संयुक्त मंत्री: सुरेन्द्र कुमार, सुन्द राम जिन्टा
- संगठन मंत्री: विवेक नैथानी, बीर सिंह
वहीं संगठन की गतिविधियों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को मीडिया तक पहुंचाने के लिए कीरत सिंह नेगी, बिरेन्द्र सिंह रावत, राकेश ध्यानी और दीपक सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रबंधन और सरकार से लगातार संवाद किया जाएगा।
महामंत्री सुनील कुमार पुंडीर ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन कर्मचारियों के अधिकारों तथा समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।