देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिपरिषद का विस्तार, 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

शपथ लेने वालों में विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल रहे।

समारोह में कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा के साथ-साथ सांसद महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *