उत्तराखंड कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष: गणेश गोदियाल ने संभाली कमान, करन महारा की हुई छुट्टी – Satya Voice

उत्तराखंड कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष: गणेश गोदियाल ने संभाली कमान, करन महारा की हुई छुट्टी

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी हाईकमान ने करन महारा को हटाते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। गणेश गोदियाल इससे पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और संगठन में उनका अनुभव पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।

वहीं, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने नई जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि हरक सिंह रावत को प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

राज्य में राजनीतिक समीकरणों के बीच कांग्रेस की इस नई टीम को आगामी चुनावों से पहले बड़ा संगठनात्मक फेरबदल माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *