बंगाल : तीसरी बार बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी को जबरन खिलाया कीटनाशक

बंगाल : तीसरी बार बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी को जबरन खिलाया कीटनाशक

कोलकाता, 19 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने तीसरी बार लड़की को जन्म दिया। इसके बाद पति ने महिला (पत्नी) को जबरदस्ती कीटनाशक खिला दिया।

पत्नी को कीटनाशक खिलाने के बाद पति ने सबसे छोटी बेटी को भी कीटनाशक खिलाने की कोशिश की।

स्थानीय पुलिस सूत्रों ने कहा कि अन्य दो बेटियां किसी तरह भागने में सफल रहीं और उन्होंने अपने नाना-नानी को सूचित किया जोकि इलाके में ही रहते हैं। घटना सोमवार देर रात की है।

पीड़िता के पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसकी सबसे छोटी बेटी को बचाया और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने के कारण मां और बेटी को मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

बाद में नाना ने स्थानीय थाने में अपने दामाद के खिलाफ अपनी हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि लगातार लड़कियों को जन्म देने के कारण मेरी बेटी को अक्सर मेरे दामाद द्वारा पीटा जाता था। अब उसने उसकी हत्या करने की कोशिश की। सौभाग्य से भागने में सफल रही, मेरी अन्य दो नातिन ने हमें समय पर सूचित कर दिया। अन्यथा हम उन्हें खो देते।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि, आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी का स्थानीय नागरिक स्वयंसेवकों में से एक के साथ विवाहेतर संबंध था, जिसके बाद उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे और उनकी पत्नी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

--आईएएनएस

एफजेड

Share this story

TOP STORIESs