धर्म

साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 जनवरी 2024)

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आप मन में किसी प्रकार के डर को लेकर परेशान रह सकते हैं। धन लाभ को लेकर स्थिति आपके पक्ष मैं रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न बने रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्‍ताह कई तरह की यात्राएं हो सकती हैंं, इनमें से कुछ आपको लाभ प्रदान कर सकती है। संतान को लेकर किसी प्रकार की अच्छी खबर आपको ख़ुशी प्रदान कर सकती है।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ के विवादों से दूर रहें तथा साथ ही साथ किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है । कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। प्रेम इत्यादि मामलो में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा तथा कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को कुछ मानस‍िक तनाव बने रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार चढ़ाव बने रहेंगे। व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता की प्राप्ति होगी। इस हफ्ते आलस्य में वृद्धि हो सकती है। हफ्ते के मध्य से स्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, किन्तु आंखों तथा सर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरूआत में आपको सेहत से सम्बन्धित कुछ समस्या हो सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। यात्राओं के योग रहेंगे। पारिवारिक लोगो में किसी के साथ बहसबाज़ी की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैंं, अतः विशेष ध्यान रखें। शत्रुओं से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से खुशियां मिल सकती हैं। भाइयों की मदद से आपके कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो जायेंगे।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आप किसी बात को लेकर मानसिक तनाव से ग्रसित बने रह सकते हैं। लेकिन चिंतित न होंं, जो भी समस्या होगी, स्वतः समाप्त हो जाएगी। लाभ को लेकर किये जा रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी तथा साथ ही साथ कुछ नयी उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है तथा अपने व्यापार में नए कार्य सम्मलित कर सकते हैं।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह जातकों को धनलाभ के लिए पूर्व में किये गए कार्यों का लाभदायक फल प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां अच्छी बनेंगी। रुके धन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सेहत सम्बन्धी समस्याए परेशान कर सकती हैं। व्यापार से सम्बंधित लोगो अच्छी सफलता तथा लाभ प्राप्त हो सकते हैं। उच्च शिक्षा से सम्बन्धित अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह जातकों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कोई पुराना तथा स्किन, नसों के रोग उभर सकते हैंं, सचेत रहें। दान-दक्षिणा में खर्च हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। भाइयों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके किये कार्यों द्वारा आपको प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी, व्यापारिक लोगो को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह जातकों का नौकरी में समय विशेष फलदायी रहने वाला रहेगा, सरकारी नौकरी तथा सरकारी कार्य कर रहे जातकों को अधिकारियों से अच्छा फायदा मिल सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। वैवाहिक रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। हफ्ते के मध्य से सेहत सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी अज्ञात भय के कारण परेशानी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह हफ्ता धनदायक तथा नए कार्यों की शुरुआत वाला रहेगा। इस हफ्ते अचानक आय प्राप्ति के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह जातक के मन में तरह-तरह के विचार आने से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इस हफ्ते किये गए कार्यो में मनमाफिक सफलता न मिलने से दुखी होंगे। दाम्पत्य जीवन में आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सेहत का ध्यान रखेंं, पेट तथा नेत्र से सम्बन्धित विकार परेशान कर सकते हैं। शत्रु आपको नुकसान पहुंचने में असफल रहेंगे। कटु भाषा का प्रयोग करने से बचें। अचानक धनलाभ के योग बन सकते हैं।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। सुखों में वृद्धि होगी, माता से सुख की प्राप्ति होगी। सुख के साधनों पर खर्च हो सकता है। इस हफ्ते आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा। आपको भाइयों के द्वारा सहयोग तथा धन लाभ की प्राप्ति होगी। अग्नि से सम्बंधित कार्यो में सावधानी बरतें। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में गड़बड़ी बनी रह सकती है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह जातकों को शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। उच्च शिक्षा से सम्बन्धित अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। संतान से लाभ के योग बन सकते हैं। वाणी में कटुता के चलते कार्य बिगड़ सकते हैंं, सावधानी रखें।

(ज्योतिषी विशाल वार्ष्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य है। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं. 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम

–आईएएनएस

सीबीटी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button