रोम में आयोजित कृषि विरासत प्रणाली प्रमाणन समारोह

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त चार चीनी कृषि सांस्कृतिक विरासत हैं चीन के फूच्येन में आनशी टिएगुएनिन टी कल्चर सिस्टम, भीतरी मंगोलिया में अरु हो*++++++++++++++++++++++++++++र्*न ग्रासलैंड की खानाबदोश प्रणाली, हपेई प्रांत के शेक्सियन काउंटी में शुष्क कृषि छत प्रणाली और च च्यांग प्रांत में किंगयुआन वन-मशरूम सह-खेती प्रणाली।
पारंपरिक तरीकों और ज्ञान के अनूठे उपयोग और अद्वितीय जैव विविधता और पारिस्थितिक तंत्र के रखरखाव के कारण उन्हें वर्ष 2022 में आधिकारिक तौर पर विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण कृषि विरासत स्थलों के रूप में नामित किया गया। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की उप महानिदेशक मारिया हेलेना सेमेदो ने कृषि विरासत के संरक्षण में दिए गए योगदान के लिए चीन के प्रति आभार प्रकट दिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एएनएम