Uttarakhand सूचना विभाग से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त, विभाग में हुआ सम्मान समारोह – Satya Voice

Uttarakhand सूचना विभाग से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त, विभाग में हुआ सम्मान समारोह

  • सूचना विभाग से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

देहरादून, 31 जनवरी 2026। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड मुख्यालय में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह पटवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह राणा को विभागीय कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई।

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक रवि विजारनिया सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

40 और 34 वर्षों की सेवा अपने आप में गौरव

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी कार्मिक द्वारा 40 वर्ष एवं 34 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा करना अपने आप में गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी अपने साथ कार्य अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और सेवाभाव की अमूल्य पूंजी लेकर जाते हैं।

उन्होंने आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि विभागीय समन्वय और मानवीय संबंधों के कारण ही कार्य संस्कृति सुदृढ़ होती है।

साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में सूचना कर्मचारी संघ द्वारा सेवानिवृत्त कार्मिकों के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे पुराने और नए कर्मचारियों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान हो सके।

अपर निदेशक ने विभाग में जगदीश सिंह पटवाल एवं दिनेश सिंह राणा द्वारा दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान अविस्मरणीय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विभाग की प्रगति और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सेवानिवृत्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस अवसर पर फोटो फिल्म अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी, सहायक लेखाकार कीर्ति सिंह पंवार एवं व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार द्वारा किया गया।

ये रहे उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी

कार्यक्रम में सहायक निदेशक एल.पी. भट्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला, सहायक लेखाकार राकेश कुमार धीमान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रणजीत सिंह बुदियाल सहित सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री अंकित चौहान, उपाध्यक्ष प्रशांत रावत, संगठन मंत्री सत्येन्द्र विजल्वाण तथा अन्य पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *