Uttarakhand मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज , पितृपक्ष शुरू होने से पहले हो सकता है धामी मंत्रिमंडल का विस्तार

  • चार मंत्री पदों को भरने के लिए गहन मंथन की चर्चा तेज
  • हाईकमान के निर्देश पर हो सकता मंत्रिमंडल में फेरबदल

 

देहरादून: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, तीन से चार नए मंत्री बनाए जा सकते हैं और फेरबदल भी संभव है। अटकलें हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार पितृपक्ष शुरू होने से पहले हो सकता है, जो 17 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है।

वर्तमान में मुख्यमंत्री धामी की टीम के सदस्यों की संख्या मुख्यमंत्री समेत आठ है, जबकि संवैधानिक प्रविधान के मुताबिक यहां अधिकतम 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो सकता है। वर्ष 2022 में जब लगातार दूसरी बार भाजपा सत्ता में आई, तब धामी मंत्रिमंडल में कुल नौ सदस्य शामिल किए गए और तीन स्थान रिक्त रखे गए।

वर्ष 2022 में, जब भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आई, तब धामी मंत्रिमंडल में कुल नौ सदस्य शामिल किए गए और तीन स्थान रिक्त रखे गए। पिछले वर्ष कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण एक और स्थान रिक्त हो गया।

मंत्रिमंडल का आकार छोटा होने के कारण कई बार विस्तार की चर्चा चली, लेकिन अलग-अलग कारणों से यह विषय टलता रहा।

यद्यपि, मुख्यमंत्री के जब भी दिल्ली दौरे होते हैं तो मंत्रिमंडल विस्तार का विषय चर्चा के केंद्र में रहता है, लेकिन इन दिनों इस चर्चा ने फिर जोर पकड़ा है। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री इन दिनों गहन मंथन में जुटे हैं। पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है।

यह भी चर्चा पिछले कुछ दिनों से तेजी से चल रही है कि कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। इस सबके बीच अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री के अगले कदम पर टिक गई हैं, क्योंकि मंत्रिमंडल विस्तार उनके विशेषाधिकार का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *