Dehradun News | MDDA का अवैध निर्माणों पर सख़्त एक्शन जारी – Satya Voice

Dehradun News | MDDA का अवैध निर्माणों पर सख़्त एक्शन जारी

देहरादून । मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड स्थित डिफेन्स एन्क्लेव, डांडा नूरीवाला में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को सील कर दिया गया है।

जांच के दौरान निर्माण को नियमों के विपरीत पाया गया था, जिसको लेकर पूर्व में संबंधित को नोटिस भी जारी किया जा चुका था।

Screenshot

इसके अलावा, लेन संख्या-01, एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में बिना मानचित्र स्वीकृति किए जा रहे अवैध निर्माण पर भी MDDA की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की।

वहीं, प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत ऋषिकेश के निर्मल बाग, ब्लॉक-सी, श्री राम रेजीडेंसी में चल रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को भी नियमानुसार सील किया गया।

MDDA ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यदि किसी प्रकार का अवैध निर्माण पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सीलिंग के साथ-साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

शहर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियोजित बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *