PM Modi on Malaysia Visit: रणनीतिक सहयोग, रक्षा और आर्थिक साझेदारी पर रहेगा फोकस – Satya Voice

PM Modi on Malaysia Visit: रणनीतिक सहयोग, रक्षा और आर्थिक साझेदारी पर रहेगा फोकस

  • PM Modi Embarks on Malaysia Visit, Indian Diaspora और CEO Forum से करेंगे संवाद

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलेशिया रवाना हो गए। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मलेशिया के बीच रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और नवाचार साझेदारी को और मजबूत करना है।

यह दौरा मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रहा है।

यह प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की तीसरी यात्रा है और अगस्त 2024 में दोनों देशों के संबंधों को Comprehensive Strategic Partnership के स्तर पर ले जाने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है।

Screenshot

मोदी बोले: रक्षा और सुरक्षा सहयोग को देंगे नई मजबूती

रवाना होने से पहले दिए गए बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में बीते वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा,

“मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ चर्चा को लेकर उत्सुक हूँ। हमारा प्रयास रहेगा कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जाए, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को गहराया जाए, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को सशक्त किया जाए और नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार हो।”

भारतीय प्रवासी से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से मुलाकात को भी इस यात्रा का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि मलेशिया में लगभग 30 लाख भारतीय रहते हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े भारतीय प्रवासी समुदायों में से एक है।

प्रधानमंत्री ने कहा,

“मलेशिया में भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु है। उनके योगदान ने हमारी दीर्घकालिक मित्रता को मजबूत आधार दिया है।”

द्विपक्षीय वार्ता और CEO फोरम में भी होंगे शामिल

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय, उद्योग जगत और व्यापारिक प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री की यात्रा के साथ-साथ 10वां भारत–मलेशिया CEO फोरम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा होगी।

व्यापार, रक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी समेत कई क्षेत्रों पर चर्चा

MEA ने अपने बयान में कहा कि भारत और मलेशिया के रिश्ते ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित हैं। मलेशिया में मौजूद 2.9 मिलियन भारतीय प्रवासी इन संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा दोनों देशों को व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, समुद्री सहयोग, डिजिटल और फिनटेक, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और जन-जन के संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *