यूक्रेन ने रूसी हवाई अड्डों पर ड्रोन हमले किए, रूस ने की ऊर्जा सुविधाओं पर हमला

कीव: यूक्रेन ने बुधवार की रात चार रूसी सैन्य हवाई अड्डों पर ड्रोन हमले किए। वोरोनिश, कु‌र्स्क, सवासलेका और बोरिसोग्लबस्क हवाई अड्डे हमले के निशाने थे। हमले का उद्देश्य युद्धक विमानों का उपयोग करके यूक्रेन पर बमबारी की मास्को की क्षमता को कमजोर करना था।

खार्किव में रूसी बमबारी कम: खार्किव के स्थानीय गवर्नर ने कहा कि कु‌र्स्क में हमले के बाद से रूसी बलों ने यूक्रेन के उत्तरपूर्वी खार्किव में सीमावर्ती बस्तियों पर गाइडेड बम हमलों की संख्या कम कर दी है।

 

बेलगोरोद में आपातकाल: साथ ही, रूस के बेलगोरोद सीमा क्षेत्र में यूक्रेन की ओर से भारी गोलाबारी के कारण बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया गया। बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने स्थिति को बेहद कठिन और तनावपूर्ण बताया। हमलों ने घरों को नष्ट कर दिया और नागरिक हताहत हुए।

रूसी दावे: रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई सुरक्षा प्रणाली ने 117 यूक्रेनी ड्रोन और चार मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। इस बीच, रूस ने यूक्रेन में ऊर्जा सुविधाओं पर हमला बोला है।

यूक्रेन की कु‌र्स्क में बढ़त: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि कीव की सेनाएं कु‌र्स्क में बढ़त हासिल कर रही हैं और बुधवार को एक से दो किलोमीटर और आगे बढ़ गई है। छह अगस्त को हजारों यूक्रेनी सैनिक रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र में घुस गई थी।

100 से अधिक रूसी युद्ध बंदी: इस अवधि में 100 से अधिक रूसी युद्ध बंदी बनाए गए हैं। यूक्रेन के शीर्ष कमांडर अलेक्जेंडर सि‌र्स्की ने कहा कि रूसी शहर सुद्जा, जो यूक्रेन के माध्यम से यूरोप में रूसी प्राकृतिक गैस का ट्रांसशिपमेंट केंद्र है, पूरी तरह से यूक्रेन के नियंत्रण में है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के 1,000 वर्ग किमी क्षेत्र उसके नियंत्रित में है।

पुतिन के लिए दुविधा: यूक्रेनी हमलों और बढ़त ने पुतिन के लिए वास्तविक दुविधा पैदा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *