देहरादून, 28 दिसंबर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उत्साहपूर्वक स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी ध्वज फहराया। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों ने वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान गाया और मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी कांग्रेसजनों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विश्व की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। 28 दिसंबर 1885 को ए.ओ. ह्यूम, एनी बेसेंट, बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले आदि नेताओं द्वारा स्थापित कांग्रेस ने देश को एकजुट कर आजादी दिलाई और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिया।
गोदियाल ने कांग्रेस के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता के लिए संघर्ष किया। यह सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य विषमताओं और शोषण से मुक्त भारत का निर्माण है, जहां सभी नागरिक खुशहाली और शांति से रहें।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महामंत्री राजेन्द्र शाह, निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सुवर्षा पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा महरा दसौनी, राजेश चमोली, विरेन्द्र पोखरियाल, महेन्द्र नेगी, अमरजीत सिंह, विशाल मौर्य, विजय प्रताप मल्ल, उर्मिला थापा, पंकज क्षेत्री, प्रदीप जोशी, अभिनव थापर, आशा मनोरमा शर्मा, पूरन रावत, विनोद चौहान, सूरत सिह नेगी, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, गोपाल सिंह गडिया, मनमोहन शर्मा, विनोद नेगी, नीनू सहगल, यशपाल चौहान, अखिलेष उनियाल, आमरेन्द्र सिंह, मनीश नागपाल, जगदीश धीमान, सुरेन्द्र रांगड़, यषपाल चौहान, शिवानी थपलियाल मि़श्रा, अनुराधा तिवाडी, ललित भद्री, सावित्री थापा, विनीत प्रसाद बन्टू भट्ट, सुनित सिंह राठौर, बलवीर सिंह पंवार, अनिल बस्नेत, विपुल नौटियाल, मधुसुदन सुन्दरियाल, बिरेन्द्र पंवार, अमित भण्डारी, मंजू त्रिपाठी, महेन्द्र सिह रावत, टीका राम पाण्डेय, आदर्श सूद, आशीष नेहरा, मंजू सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।