देश

लोकसभा चुनाव 2024ः मतदान का जज़्बा काबिलेतारीफ, शादी के जोड़े में दुल्हन डालने पहुंची वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान में उत्साह देखने को मिल रहा है। 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। मुजफ्फरनगर में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

इस बीच, मुजफ्फरनगर से एक अनोखा मामला सामने आया है। आज सुबह लगभग 8 बजे, एक दुल्हन अपने शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंची। लाल लहंगे में दुल्हन ने वोट डाला और फिर अपने घर के लिए रवाना हो गई। दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दुल्हन के मतदान के जज़्बे की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ANI हिंदी ने लिखा, उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में मतदान बूथ संख्या- 193 और 194 पर एक दुल्हन अपना वोट डालने पहुंची। #LokSabhaElections2024

यह वाकया एक बार फिर बताता है कि भारत के लोगों में लोकतंत्र के प्रति कितना जुनून है। शादी जैसे महत्वपूर्ण दिन पर भी लोग अपने नागरिक कर्तव्य को पूरा करने से नहीं चूक रहे हैं।

*

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button