त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
हालांकि बैठक का विवरण मीडिया के साथ साझा नहीं किया गया, लेकिन पता चला कि यह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री द्वारा एक शिष्टाचार भेंट थी।
पद संभालने के बाद साहा की राष्ट्रीय राजधानी की यह पहली यात्रा है।
बैठक के बाद अमित शाह ने ट्वीट किया, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा जी से मुलाकात की।
यह भी पता चला है कि साहा गुरुवार या शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
साहा ने मौजूदा बिप्लब कुमार देब की जगह ली है, जिन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। वह पिछले महीने त्रिपुरा की अकेली सीट से राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
–आईएएनएस
एचके/एएनएम