देश
कर्नाटक में दिव्यांग लड़की का गला घोटकर हुआ सामूहिक दुष्कर्म

हावेरी, 1 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक से एक काफी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल कर्नाटक के हावेरी जिले से दिव्यांग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म रेप का मामला सामने आया है, इस बात की जानकारी पुलिस के सूत्रों से पता चली है।
ये घटना हनागल शहर के पास एक गांव की है।
पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश शुरू कर दी है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान परशुराम मदीवलारा के रूप में हुई है, और दूसरा फरार आरोपी यशवंत है।
पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने बच्ची का गला घोंटकर दुष्कर्म किया।
आदुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है वहीं इस मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।
–आईएएनएस
पीटी/एएनएम