देश

हरियाणा के किसान, देश की जान… कंधे पर गेहूं का बोरा उठा नवीन जिंदल ने दी सियासी बाजी

लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। पहले चरण के मतदान से कुछ ही घंटे पहले, उम्मीदवार अपने-अपने प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इसी बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद नवीन जिंदल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने कंधों पर भारी गेहूं का बोरा उठाते दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार ने उठाया गेहूं का बोरा

लंबे समय तक कांग्रेस का हिस्सा रहे नवीन जिंदल ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। इस बार भाजपा ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। जिंदल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने कंधे पर गेहूं का बोरा उठाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान यहां मौजूद उनके समर्थक नवीन जिंदल जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो-नवीन जिंदल जैसा हो… के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने गेहूं के बोरे को एक ट्रक में लोड किया।

हरियाणा के किसान, देश की जान…

नवीन जिंदल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। लोग उनकी इस पहल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। जिंदल ने खुद इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, हरियाणा के किसान, देश की जान…

शुरू से बीजेपी से प्रभावित थे जिंदल

कहा जाता है कि नवीन जिंदल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से काफी प्रभावित थे। वर्ष 2004 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि उनके करीबी बताते हैं कि पिता के दबाव में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने कुरुक्षेत्र सीट से 2004 और 2009 का लोकसभा चुनाव जीता।

भाजपा में आते ही क्या बोले नवीन जिंदल?

नवीन जिंदल ने भाजपा की सदस्यता ली तो उन्होंने कहा था, आज मेरे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मुझे ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि भाजपा के साथ जुड़कर देश हित में योगदान दे सकूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जो विकसित भारत का सपना दिखाया है, उसे भी पूरा करने में योगदान दे सकूं।

देश के दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट पर कुरुक्षेत्र से लगातार दो बार सांसद रहे हैं। गौर हो कि 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने हरियाणा की सभी 10 सीटें जीती थीं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button